झरगाँव,जिला- सरगुजा में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने श्रीफुल प्रोडक्ट के नवीन उपक्रम राइस मिल का उद्घाटन किया…

झरगांव, जिला सरगुजा में आज पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने श्रीफुल प्रोडक्ट्स के नवीन उपक्रम राइस मिल का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री अग्रवाल ने फीता काटकर राइस मिल का शुभारंभ किया और इसे क्षेत्र के औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

उन्होंने कहा कि इस तरह के नए उद्योग स्थानीय किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराएंगे।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों और कंपनी के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। उद्घाटन के बाद मंत्री ने मिल परिसर का निरीक्षण भी किया और उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी ली।

स्थानीय लोगों ने इस राइस मिल के शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की आर्थिक प्रगति के लिए सकारात्मक पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *