गरियाबंद: पवन सिंह के परिवार का होगा नया सर्वेक्षण पात्रतानुसार मिलेगा आवास एवं अन्य योजनाओं का लाभ…

उड़ीसा से लौटे बरही गांव के हितग्राही

प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत होंगे लाभान्वित 

पात्र हितग्राहियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

देवभोग विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत  सुकलीभाटा (नवीन) के आश्रित ग्राम बरही निवासी विशेष पिछड़ी जनजाति के श्री पवन सिंह कमार के परिवार के संबंध में प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया है कि वे लोग उस समय गांव में निवासरत नहीं थे।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

इस कारण उनके परिवार का नाम वर्ष 2011 एवं वर्ष 2018 में हुए आवास सर्वेक्षण की सूची में  शामिल नहीं हो पाया था।

       प्रशासन ने बताया कि वर्ष 2024 में कराए गए नवीन सर्वेक्षण के दौरान भी संबंधित परिवार ग्राम में निवासरत नहीं पाया गया। उनका परिवार पिछले कई वर्षों से उड़ीसा राज्य में निवास कर रहा था तथा कुछ समय पूर्व ही गरियाबंद जिले में वापस आए है। लेकिन अब भी छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत सर्वेक्षण कराया जा रहा है।

पात्रता के आधार पर आगामी तीन माह के भीतर सभी पात्र सदस्यों को आवास स्वीकृत किए जाने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

 जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ निरंतर प्रदान किया जा रहा है। साथ ही शेष पात्र परिवारों का सर्वेक्षण पूर्ण कर उनकी सूची भी तैयार कर ली गई है, ताकि पात्रतानुसार उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *