दुबई में 3D प्रिंटिंग से तैयार होगा दुनिया का पहला लग्जरी विला, 2 हफ्तों में पूरा होगा 6 महीने का निर्माण कार्य…

दुबई एक बार फिर नई तकनीक के कारण चर्चा में है। यहां दुनिया का पहला ऐसा लग्जरी विला बनाया जा रहा है, जिसे रोबोटिक 3D प्रिंटिंग तकनीक से तैयार किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की अगुवाई ‘मिडिल ईस्ट कंपोजिट्स’ कंपनी कर रही है।

यह विला पारंपरिक निर्माण तरीके से अलग होगा, क्योंकि इसमें मजदूरों की जगह डिजिटल मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह परियोजना दुबई की ‘3D प्रिंटिंग स्ट्रैटजी 2030’ के तहत विकसित की जा रही है। इस योजना का लक्ष्य निर्माण कार्य में लगने वाले समय को 80 प्रतिशत तक कम करना है।

24 घंटे काम कर सकता है रोबोट

इस प्रोजेक्ट में ‘काउच’ नाम की 3-एक्सिस रोबोटिक आर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह रोबोट कंप्यूटर से मिले डेटा के आधार पर सीधे कॉन्क्रीट की परतें बिछाकर दीवारें तैयार करता है। ह मशीन 360 डिग्री घूमकर काम कर सकती है।

इसमें खास तरह का ‘प्रिंटिंग मोर्टार’ यानी तेजी से सूखने वाला कॉन्क्रीट इस्तेमाल किया जाता है। इसकी मदद से बिना किसी अतिरिक्त सहारे के घुमावदार और जटिल दीवारें बनाई जा सकती हैं।

सबसे खास बात यह है कि रोबोट 24 घंटे लगातार काम कर सकता है, जिससे निर्माण प्रक्रिया में रुकावट नहीं आती।

6 महीने का काम सिर्फ 2 हफ्तों में

जहां पारंपरिक तरीके से किसी ढांचे को बनाने में करीब 6 महीने लग जाते थे, वहीं इस 3डी प्रिंटिंग तकनीक से वही काम सिर्फ 2 हफ्तों में पूरा किया जा रहा है।

इस तकनीक के जरिए समय की बचत के साथ-साथ निर्माण प्रक्रिया भी अधिक व्यवस्थित हो रही है। डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग के इस्तेमाल से मानव श्रम की जरूरत कम हो गई है और काम ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *