मध्य प्रदेश के कारोबारी से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी demanded…

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में दो व्यापारियों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी मिली है। बुधवार को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कारोबारी अंकित अग्रवाल ने सिटी कोतवाली को दिए आवेदन में बताया कि वाट्सएप पर उन्हें वाइस नोट मिला, जिसमें हैरी बाक्सर नाम के किसी व्यक्ति ने खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। उसने रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है।

पड़ताल में पता चला कि शहर के एक अन्य कारोबारी को भी इसी तरह से धमकी मिली है। हालांकि, पुलिस दूसरे मामले से अनजान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *