दो दिन बाद बारात आने वाली थी, लेकिन पुन्हाना में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने शादी की खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया…

पुन्हाना-जमालगढ़ मार्ग पर देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर के कारण हुआ बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार मृतक राजस्थान के आलमपुर निवासी थे। बताया जा रहा है कि वकील अपनी मां रिहाना के साथ किसी काम से पुन्हाना आए हुए थे और देर रात बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान जमालगढ़ मार्ग पर उनकी बाइक की ट्रैक्टर से जोरदार भिड़ंत हो गई।

दो दिन बाद होनी वाली थी वकील बेटे की शादी 

हादसा इतना भीषण था कि वकील और उनकी मां रिहाना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।

बताया जा रहा है कि मृतक वकील की दो दिन बाद शादी होने वाली थी। शादी की तैयारियों के बीच घर में मातम छा गया है। परिवार और गांव के लोग इस हादसे से गहरे सदमे में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *