‘नाना’ का निराला अंदाज, फैंस को कर रहा दीवाना; चंबल घाटी में हॉरर फिल्म की शूटिंग जारी…

एक मच्छर…। नाना पाटेकर की फिल्म का ये डायलॉग न केवल उस समय चर्चित हुआ, बल्कि गाहे-बगाहे आज भी लोगों की जुबान पर आ जाता है। हाल ही में नाना पाटेकर की वेब सीरीज आने के बाद उन्होंने एक बार फिर अपने अभिनय पर तालियां बटोरीं।

नाना पाटेकर उसी निराले अंदाज में धौलपुर में नजर आ रहे हैं। चंबल नदी के बीहड़ में शूटिंग देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है।

बीहड़ में रहस्यमयी भूत बंगला और डरावनी गुफा का सेट आने वाली हॉरर फिल्म शक्ति शालिनी के लिए तैयार किया गया है। फिल्म के कुछ दृश्य ग्वालियर में फिल्माए गए। अब बीहड़ में शूटिंग शुरू हो चुकी है। नाना पाटेकर पर कुछ दृश्यों का फिल्मांकन किया गया।

नाना पाटेकर काले कपड़ों में तांत्रिक बन नवजात को गोद में लिए हुए दिखे। बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ लुक अलग ही है। फिल्म की यूनिट ने बीहड़ में डेरा डाल रखा है। फिल्म शूटिंग के लिए सैंयारा फेम अभिनेत्री अनीत पड्डा भी धौलपुर आएंगी।

अनीत की भूमिका के बारे में बताया गया है कि वह डबल रोल में होंगी। उनकी भूमिका स्कूली छात्रा के रूप में भी होगी। फिल्म के निर्देशक आदित्य सरपोतदार हैं। स्त्री, भेड़िया, मुंज्या, स्त्री 2 और थम्मा जैसी फिल्मों के साथ उनका नाम सफलतापूर्वक जुड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *