रात में कमरे में बुलाए गए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शक्तिवर्धक दवा की ओवरडोज या अन्य कारणों की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा…

नोएडा सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में युवक ने बुधवार रात कमरे पर बुलाई सेक्स वर्कर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

सुबह को महिला के नहीं उठने और कान से खून बहता देख युवक को मौत होने का पता चला। थाने जाकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

शुरूआती जांच में शक्तिवर्द्धक दवाई की ओवरडोज और अत्यधिक शराब के सेवन से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस महिला की पहचान करने और मौत का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उधर, स्थानीय लोगों के बीच महिला की हत्या करने की चर्चा है।

सेक्टर-63 की एक फैक्ट्री में काम करता है युवक

नोएडा चोटपुर कॉलोनी में एक युवक किराये पर कमरा लेकर रहता है। वह सेक्टर-63 की एक फैक्ट्री में काम करता है। वह बृहस्पतिवार सुबह घबराया हुआ सेक्टर-63 थाने पहुंचा। उसने डरते-डरते बताया कि कमरे पर सेक्स वर्कर मृत अवस्था में पड़ी है।

पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो बात सच निकली। युवक ने बताया कि उसने बुधवार रात को कॉल कर महिला को कमरे पर बुलाया था। पहले भी दो-तीन बार कमरे पर बुलाया था।

दोस्ताना व्यवहार होने के चलते रात में दोनों ने शराब का सेवन किया और सो गए। वह बृहस्पतिवार सुबह फैक्ट्री जाने के लिए उठा। महिला को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठी।

उसकी नजर महिला के कान से बहते खून पर पड़ी। वह घबरा गया और पुलिस को बताया। पुलिस ने फारेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वीडियोग्राफी कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मोबाइल खंगालकर पहचान में जुटी

पुलिस को महिला के पास से पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। उसके पास से एक मोबाइल मिला। पुलिस मोबाइल से महिला की पहचान करने में जुटी है। महिला के मोबाइल में अधिकांश नंबर ग्राहकों के मिले।

इन्होंने महिला को पहचानने से इनकार कर दिया। दो नंबर महिला के जानकार के मिले हैं। इनसे संपर्क कर पुलिस महिला का वास्तविक नाम व पता आदि की जानकारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *