केन्या सरकार ने जिस टाटा कंपनी को कारोबार समेटने का दिया आदेश, उसी ने खरीदी JP Associates जैसी दिवालिया कंपनी!…

केन्या सरकार ने हाल ही में टाटा समूह की टाटा केमिकल्स को कारोबार समेटने का आदेश दिया था। अब उसी कंपनी को अमेरिका में बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, टाटा की इस कंपनी को अमेरिका में एक दिवालिया कंपनी को खरीदने के लिए सफल बोलीदाता घोषित किया गया है। जिस प्रकार भारत में दिवालिया जेपी एसोसिएट्स को खरीदने के लिए गौतम अदाणी की अदाणी समूह को बोलीदाता घोषित किया था, ठीक उसी प्रकार टाटा केमिकल्स को भी सफल बोलीदाता घोषित किया गया है।

दरअसल, केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) को 3 सितंबर, 2026 को कारोबार समेटने का आदेश दिया था। केन्याई राष्ट्रपति विलियम रूटो ने कहा था कि टाटा केमिकल्स ने विकास के नाम पर उनके यहां एक भी फैक्ट्री नहीं लगाई। वहीं, टाटा केमिकल्स ने इस पर जवाब देते हुए कहा था कि उसकी केन्याई सब्सिडियरी, टाटा केमिकल्स मगाडी लिमिटेड (TCML), सभी स्थानीय रेगुलेटरी जरूरतों का पूरी तरह से पालन करती है और रचनात्मक कानूनी तरीकों से इस मामले को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है।

TATA केमिकल्स की अमेरिकी सब्सिडियरी ने किया कमाल

टाटा केमिकल्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि टाटा केमिकल्स लिमिटेड की पूरी तरह से अपनी सब्सिडियरी, टाटा केमिकल्स नॉर्थ अमेरिका इंक. (‘TCNA’) को USA की सियर्स वैली मिनरल्स इंक. (‘SVM’) की चैप्टर 11 बैंकरप्सी कार्यवाही में सफल बोलीदाता घोषित किया गया था। कंपनी ने बताया कि यह बोली नॉर्थ अमेरिकन सोडा ऐश कस्टमर कॉन्ट्रैक्ट्स के अधिग्रहण के लिए थी, जिसमें दो साल की अवधि में 500,000 मीट्रिक टन से ज्यादा की सर्विस दी जानी थी।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा- “हम यह बताना चाहते हैं कि TCNA ने ‘असाइनमेंट एंड असम्पशन एग्रीमेंट’ में बताई गई सभी जरूरी शर्तों और अन्य नियमों को पूरा करने के बाद, 11 सितंबर, 2026 को कस्टमर कॉन्ट्रैक्ट्स का अधिग्रहण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *