ब्रिक्स सम्मेलन में बम धमाका की धमकी दिए जाने के मामले की जांच में गुजरात पुलिस की टीम देवघर पहुंची है। टीम ने यहां से एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। यह मामला ब्रिक्स सम्मेलन और गुजरात गांधीनगर स्थित सचिवालय को बम से उड़ने की धमकी से जुड़ा हुआ बताया जाता है।
इस संबंध में गुजरात पुलिस को एक मेल प्राप्त हुआ था इस सिलसिले में गांधीनगर में 10 सितंबर एक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने एक युवक को वहां पकड़ा थाय़ पूछताछ के दौरान देवघर के युवक के बारे में पता चला इस सिलसिले में वहां की पुलिस टीम देवघर पहुंची है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।