एलन मस्क की दौलत: एक रात में दुनिया के सबसे अमीर बनने की कहानी और AI डील का सच…

स्पेसएक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फर्म (SpaceX and artificial intelligence firms) के विलय से अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की संपत्ति बढ़कर 800 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई है।

इन दोनों कंपनियों का स्वामित्व मस्क के पास ही था।

विलय के बाद मस्क की संपत्ति लगभग 852 अरब डॉलर हो गई और उनकी संपत्ति दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति और गूगल के सह संस्थापक लैरी पेज से 578 अरब डालर ज्यादा है। लैरी पेज की संपत्ति लगभग 281 अरब डॉलर है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस विलय से कंपनी की कुल वैल्यू 1.25 ट्रिलियन डॉलर हो गई है और इससे मस्क की संपत्ति में लगभग 84 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।

विलय से पहले मस्क के पास स्पेसएक्स का लगभग 42 प्रतिशत हिस्सा था, जिसका मूल्यांकन 800 अरब डॉलर था।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फर्म SpaceX में मस्क की हिस्सेदारी 49 प्रतिशत है और उसका मूल्यांकन 250 अरब डॉलर था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि विलय के बाद मिली-जुली कंपनी में मस्क की हिस्सेदारी 43 प्रतिशत हो गई, जिसकी कीमत 542 अरब डॉलर थी।
 
स्पेसएक्स मस्क की सबसे बड़ी होल्डिंग कंपनी बन गई है। मस्क के पास टेस्ला का भी लगभग 12 प्रतिशत हिस्सा है, जिसकी कीमत लगभग 178 अरब डॉलर है।

इसके अलावा, मस्क के पास टेस्ला के स्टॉक ऑप्शन भी है, जिनकी कीमत 124 अरब डॉलर है। पिछले चार महीनों के दौरान संपत्ति के मामले में कई नए कीर्तिमान गढ़े हैं।

500 अरब डॉलर, 600 अरब डॉलर और फिर 700 अरब डॉलर की संपत्ति के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने वाले एकमात्र व्यक्ति हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *