नगर निगम में महापौर और उनके बेटे के खिलाफ हल्ला बोल, नारेबाजी और हंगामे से गूंजा परिसर…

हर्ष नगर स्थित संतलाल हाता अब राजनीतिक अखाड़ा बनता जा रहा है। हाते में रहने वाले चार हजार लोगों आरोप लगाया है कि महापौर के पुत्र अमित पांडेय कथित मकान मालिक से मिलकर जमीन बेचना चाहते है। हाता में पड़ने वाली 27 लाख रुपये से सीवर लाइन का टेंडर निरस्त कराने में लगे है। इससे नाराज हाते के लोगों ने नगर निगम में हल्ला बोल दिया।

नगर निगम सदन और नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।इस दौरान महापौर प्रमिला पांडेय और उनके पुत्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर आयुक्त के न होने पर अपर नगर आयुक्त द्वितीय को ज्ञापन दिया। हाते के लोगों ने साफ कहा कि न्याय नहीं मिला तो वह सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे।

हाते के लोग सुबह 11 बजे नगर निगम पहुंच गए।इस दौरार नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के न होने पर परिसर में बने पार्क में बैठे रहे।इसके बाद करीब साढ़े 11 बजे नगर निगम सदन पहुंच गए।इस दौरान महापौर के पुत्र के खिलाफ लिखी तख्तियां लिए हुए थे और मोदी योगी से गुहार लगाती तख्तियां भी थी।

हाते के रोशनलाल राजेन्द्र कुमार, चद्र प्रकाश राम मिलन, पूजा, अनिल, गोलू, भानू, विजय ने कहा कि पार्षद पवन गुप्ता मलिन बस्ती में सीवर लाइन डलवा रहे है। इसका टेंडर भी हो चुका है। लेकिन कथित मकान मालिक पवन कुमार व मेयर के पुत्र भूमाफिया से मिलकर जमीन को ऐन केन प्रकरण से बेचना चाहते है।

इसके लिए टेंडर निरस्त करना में लगे है। बस्ती के लोग बेघर हो जाएगे।नगर आयुक्त से मांग की है कि वर्षों से बस्ती में चली आ रही सीवर समस्या से निजात दिलाई जाए। कार्य में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेंगे। बाद मे नगर आयुक्त के न होने पर अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव को ज्ञापन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *