अमेरिका की आजादी के 250 वर्ष पूरे, भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने मनाया ऐतिहासिक जश्न…

टेक्सास में भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने अमेरिका की आजादी की 250वीं सालगिरह मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें दोनों देशों की गहरी होती साझेदारी को दिखाया गया। ये कार्यक्रम सप्ताहांत पर ह्यूस्टन और डलास-फोर्ट वर्थ में आयोजित किए गए।

अमेरिका अपनी आजादी का दिन चार जुलाई को मनाता है। पियरलैंड के इंडिपेंडेंस पार्क में शनिवार को एक समानांतर उत्सव आयोजित किया गया, जिसमें 2,500 से अधिक भारतीय-अमेरिकियों ने हिस्सा लिया।

इस उत्सव में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, 26 अमेरिकी झंडों का प्रदर्शन और आज़ादी की घोषणा से जुड़ी प्रदर्शनी शामिल थी।  पियरलैंड के नवनिर्वाचित मेयर क्वेंटिन विल्ट्ज ने कहा कि समुदाय विविधता को महत्व देता है और भारतीय मूल के अमेरिकियों के योगदान को मान्यता देता है।

ह्यूस्टन में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर ने भी ‘अमेरिका-250’ के आधिकारिक सहयोगी पार्टनर के तौर पर 250वीं सालगिरह मनाई। इस दौरान एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों और युवा स्वयंसेवकों ने देशभक्ति और पारंपरिक संगीत की प्रस्तुतियां दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *