PoK में 24 सितंबर को होगा ‘राष्ट्रपति’ का चुनाव, बैरिस्टर सुल्तान महमूद चौधरी के निधन के बाद जनवरी से खाली है पद…

पाकिस्तान के कब्जे वाले गुलाम जम्मू-कश्मीर के ‘प्रेसिडेंट’ का चुनाव 24 सितंबर को होगा। इलाके के चुनाव आयोग ने यह घोषणा मंगलवार को की। बैरिस्टर सुल्तान महमूद चौधरी के निधन के बाद से जनवरी से ‘प्रेसिडेंट’ का पद खाली पड़ा है।

‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मुजफ्फराबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुलाम जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव आयुक्त गुलाम मुस्तफा मुगल ने कहा कि 24 सितंबर को असेंबली सचिवालय में वोटिंग होगी और उसी दिन वोटों की गिनती भी की जाएगी।

PoK में प्रेसिडेंट इलेक्शन

‘प्रेसिडेंट’ का चुनाव बहुमत के आधार पर होगा और तथाकथित विधानसभा के सदस्य ही इलेक्टोरल कॉलेज का हिस्सा होंगे। हाल ही में चुनी गई विधानसभा में सत्ताधारी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के पास स्पष्ट बहुमत है और उसका उम्मीदवार आसानी से चुनाव जीत सकता है।

भारत ने जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए तथाकथित स्थानीय निकाय चुनावों को “पूरी तरह से दिखावा” बताया था और कहा था कि ऐसी “खोखली” कवायदें इलाके की जमीनी हकीकत को छिपा नहीं सकतीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *