बेमेतरा : रोजगार और पक्के मकान का सपना होगा साकार…

साजा क्षेत्र में उत्साह पूर्वक मनाया गया “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस”

मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और जल संरक्षण अभियानों की दी गई विस्तृत जानकारी, ग्रामीणों को किया गया जागरूक।

जनपद पंचायत साजा अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आज “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को समय पर आवास निर्माण पूर्ण करने हेतु प्रेरित करना रहा।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

इस अवसर पर ग्राम पंचायत तिरियाभाठ, बेलतरा, ढाप, सुखाताल, बोरतरा, मोहतरा, खाती एवं तेंदुआ सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही।

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को उनके खातों में हस्तांतरित राशि की जानकारी प्रदान की गई।

साथ ही सभी अपूर्ण आवास निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों ने हितग्राहियों से कहा कि शासन की मंशानुरूप निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण कार्य पूर्ण करें, ताकि प्रत्येक परिवार का पक्के मकान का सपना साकार हो सके।

स्व-सहायता समूहों को मिलेगा प्रोत्साहन

कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह (SHG) की दीदियों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने और निर्माण कार्यों हेतु सामग्री आपूर्ति में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि महिला समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और शासन द्वारा उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों को किया गया प्रेरित

“आवास दिवस” के दौरान जल संरक्षण को विशेष प्राथमिकता दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों एवं ग्रामीणों को अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने तथा सोक पीट (सोखता गड्ढा) बनाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि वर्षा जल संचयन से भू-जल स्तर में सुधार होगा तथा भविष्य में जल संकट से राहत मिलेगी।

मनरेगा के कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने पर जो

“रोजगार दिवस” के अवसर पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत संचालित प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि मई माह के भीतर सभी स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण कराया जाए। साथ ही ग्रामीणों की मांग के आधार पर नए कार्य प्रारंभ करने पर भी चर्चा की गई, ताकि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध हो सके।

“मोर गांव-मोर पानी-मोर तरिया” अभियान की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में “मोर गांव-मोर पानी-मोर तरिया” अभियान अंतर्गत संचालित “नवा तरिया-आय के जरिया” अभियान की भी विस्तृत जानकारी दी गई। सभी CLF समूहों को नए तालाब (तरिया) निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इससे जल संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों के लिए आय के नए स्रोत भी विकसित होंगे।

QR कोड के माध्यम से मनरेगा जानकारी प्राप्त करने की सुविधा

ग्रामीणों को मनरेगा योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराने हेतु QR कोड स्कैन करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। अधिकारियों ने बताया कि QR कोड के माध्यम से ग्रामीण आसानी से योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, जिससे पारदर्शिता एवं जागरूकता बढ़ेगी।

ग्राम पंचायत बेलतरा में “चावल उत्साह दिवस” का आयोजन

ग्राम पंचायत बेलतरा में “चावल उत्साह दिवस” भी मनाया गया। इस दौरान ग्रामीण बरगद के वृक्ष की छांव में एकत्रित हुए और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया गया निराकरण

कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों, सचिवों एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं को गांव स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रशासन की पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *