दरभंगा में बाइक टक्कर के बाद तनाव: दो समुदायों में हिंसक झड़प, ईंट-पत्थर चले, 11 लोग घायल…

बिरौल थानाक्षेत्र के हाटगाछी स्थित मकसूदपुर टोला में गुरुवार की रात बाइक से ठोकर लगने के मामूली विवाद में को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें पथराव और मारपीट की घटनाएं में दोनों पक्ष से 11 लोग जख्मी हो गए।

इसमें तीन को स्थानीय अस्पताल से डीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया है। स्थिति को नियंत्रण के लिए बिरौल एसडीपीओ को छह थानों की पुलिस की मदद लेनी पड़ी।

इसके बाद जाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। पूरी रात गांव पुलिस छावनी में तब्दील रही। अब भी गांव में पुलिस कैंप कर रही है। ताकि, फिर से कोई असामाजिक तत्व आपसी सौहार्द में खलल पैदा नहीं कर सके।

जख्मी में एक पक्ष से मो. रेहान (3), मो . अकबर (12), मो. अब्दुल (21), मो. परवेज (28), गुड़िया खातून (25) और सोफिया (14) शामिल हैं।

जबकि, दूसरे पक्ष से शिबू सहनी (29), संतोष सहनी (27), सरस्वती कुमारी (12), रामचंद्र शर्मा (40) और विशो सहनी (55) शामिल हैं।

रेहान की हालत नाजुक

इसमें मासूम रेहान की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। उसे डीएमसीएच से पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि, मो. अकबर का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।

वहीं, शिबू सहनी को डीएमसीएच के लिए रेफर किया गया है। शेष सभी का स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस कैंप कर रही है। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शेष को पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *