अमेरिका: कंसास में अचानक आई बाढ़ में कार बह गई, आंध्र प्रदेश के टेक इंजीनियर की मौत…

अमेरिका के कंसास राज्य में वीकेंड पर आए भीषण तूफान और बाढ़ के कारण एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। यहां अचानक आई तेज बाढ़ के पानी में कार बह जाने से 33 वर्षीय एक भारतीय आईटी प्रोफेशनल की मौत हो गई। मृतक की पहचान वेंकटेश दोप्पलापुडी के रूप में हुई है, जो आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे और अमेरिका के ओमाहा में H-1B वीजा पर रह रहे थे।

तेज बहाव के कारण रेस्क्यू में हुई देरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा शनिवार दोपहर को हुआ जब वेंकटेश ह्यूस्टन से उत्तर की ओर गाड़ी चलाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दक्षिण-मध्य कंसास में तूफान के कारण भयानक बारिश हुई, जिससे इलाके में अचानक बाढ़ आ गई।

इसके बाद एक पुल के पास वेंकटेश की कार पानी में डूबने लगी। चश्मदीदों ने उन्हें कार के अंदर फंसे हुए देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। हालांकि, बाढ़ का बहाव इतना तेज और खतरनाक था कि बचाव टीमें चाहकर भी तुरंत पानी में नहीं उतर सकीं।

अगले दिन रविवार को कई एजेंसियों द्वारा चलाए गए एक बड़े सर्च ऑपरेशन के बाद वेंकटेश का शव बरामद किया गया।इसके बाद एक पुल के पास वेंकटेश की कार पानी में डूबने लगी।

चश्मदीदों ने उन्हें कार के अंदर फंसे हुए देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। हालांकि, बाढ़ का बहाव इतना तेज और खतरनाक था कि बचाव टीमें चाहकर भी तुरंत पानी में नहीं उतर सकीं। अगले दिन रविवार को कई एजेंसियों द्वारा चलाए गए एक बड़े सर्च ऑपरेशन के बाद वेंकटेश का शव बरामद किया गया।

खोजबीन में जुटीं कई एजेंसियां और ड्रोन

समर काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, यह घटना वेलिंगटन के पास साउथ ओलिवर रोड पर हुई। वेंकटेश की तलाश के लिए कंसास हाईवे पेट्रोल के हवाई दस्ते, स्थानीय कानून प्रवर्तन बलों और आधुनिक पुलिस ड्रोनों की मदद ली गई, जिसके बाद उनका शव निकाला जा सका।

भारतीय दूतावास ने जताया गहरा दुख

ह्यूस्टन में मौजूद भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा कि कंसास में आई अचानक बाढ़ में आंध्र प्रदेश के वेंकटेश दोप्पलापुडी के दुखद निधन से हमें गहरा आघात लगा है।

दूतावास इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवार और उनके दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है। हम लगातार परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें हर संभव मदद पहुंचाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ तालमेल बिठा रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *