तमिलनाडु में सरकारी कंपनी TASMAC द्वारा बेचे जाने वाले शराब के 11 ब्रांड पर लगा अस्थायी प्रतिबंध लगभग तीन दिन बाद हटा लिया गया है।
निषेध और उत्पाद शुल्क विभाग ने निगम के एमडी को निर्देश दिया है कि वे डिपो और रिटेल आउटलेट्स को इस ब्रांड्स की सप्लाई और ब्रिक्री शुरू करने की अनुमति दें।
निषेध और उत्पाद शुल्क विभाग द्वारा TASMAC के MD के भेजे गए एक संदेश के अनुसार, तिरुवल्लुर जिले के पूनामल्ले में एनरिका एटंरप्राइजेज लिमिटेड की फैसिलिटी में FSSAI के निरीक्षण में पाया गया कि प्रोडक्ट की लेबलिंग और नामकरण नियमों के अनुसार नहीं थे और उनमें प्राकृतिक आइडेंटिकल और कृत्रिम फ्वेरविंग पदार्थ मौजूद थे।
इसलिए, 11 ब्रांड जिनमें ब्रांडी की दस किस्में और रम की एक किस्म शामिल थी, उनकी बिक्री रोकने के लिए 11 अगस्त को अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था।
इन ब्रांड्स पर लगा था प्रतिबंध
जिन ब्रांडी ब्रांड्स पर प्रतिबंध लगाया गया था, उनमें हनी बी फाइन ब्रांडी, मैकडॉवेल्स VSOP ब्रांडी, नंबर 1 मैकडॉवेल्स फाइन ब्रांडी, लुईस वर्नेट XO ब्लेंडेड प्रीमियम ब्रांडी, एनरिका VSOP सेलेक्ट ब्रांडी, एनरिका प्लेटिनम रिजर्व XO ब्रांडी, एनरिका प्रीमियम फ्रेंच ब्रांडी, वीरन स्पेशन ब्रांडी, VSOP एक्सशॉ गोल्ड ब्रांडी और मेन्सक्लब डीलक्स ब्रांडी।
वहीं इस आदेश के तहत जिस रम ब्रांड पर प्रतिबंध लगाया गया था, वो एनरिका ओल्ड इंडी क्लासिक डार्क रम।
हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि निर्माता द्वारा सभी नियमों का पालन करने का आश्वासन देते हुए अपील करने के बाद, 14 अगस्त से इन 11 ब्रांड्स पर लगा प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हटा लिया गया। इस प्रकार, 11 अगस्त को लगाया गया प्रतिबंध आधिकारिक तौर पर 14 अगस्त को हटा लिया गया।