हाथरस कोतवाली में युवक की संदिग्ध मौत: शौचालय में फंदे पर मिला शव, इंस्पेक्टर समेत दो निलंबित…

कोतवाली चंदपा में पुलिस हिरासत के दौरान गाजियाबाद के लोनी निवासी 24 वर्षीय चंद्रपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। थाने के शौचालय में फंदे पर लटका मिला। इसे चन्दपा इलाके की16 वर्षीय एक किशोरी को भगा ले जाने का आरोप था।

इंटरनेट मीडिया के जरिए युवती संपर्क में आई थी। किशोरी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। किशोरी को लोनी से बरामद किया था। चंद्रपाल को हिरासत में ले लिया था। पुलिस के अनुसार रात करीब 10.30 बजे युवक ने शौचालय जाने की बात कही।

कुछ देर बाद जब वह बाहर नहीं आया तो अंदर जाकर देखा, जहां वह जंगले से फंदे पर लटका मिला। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ ने लापरवाही में कोतवाली निरीक्षक श्याम सिंह और सिपाही लखन सिरोही को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।

पूरे मामले की जांच सीओ सादाबाद अमित पाठक को सौंपी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *