सूरजपुर : पीएम श्री सेजेस नवापारा में कक्षा पहली में प्रवेश हेतु आज होगी लॉटरी प्रक्रिया…

पीएमश्री सेजेस नवापारा, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा पहली में प्रवेश के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक होने के कारण प्रवेश प्रक्रिया लॉटरी प्रणाली द्वारा संपन्न की जाएगी।

लॉटरी कार्यक्रम दिनांक 15 मई 2026 को प्रातः 09ः00 बजे विद्यालय के नवीन भवन में आयोजित किया जाएगा। लॉटरी प्रक्रिया विद्यालय में चस्पा की गई पात्र सूची के अनुसार संपन्न की जाएगी।

समस्त अभिभावकों एवं संबंधित आवेदकों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर लॉटरी में शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *