महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से पहले भी चमकती थी त्वचा, हल्दी समेत ये देसी चीजें हैं असली स्किन केयर सीक्रेट…

 स्किन केयर कोई ट्रेंड नहीं है, बल्कि यह त्वचा की देखभाल का वो तरीका है जिसे सदियों से अपनाया जाता रहा है। इसी में भी आयुर्वेद सबसे पुराना साइंस है जो जीने का तरीका सिखाता है। इसमें बहुत से स्किन केयर सीक्रेट्स छिपे हैं जिन्हें आज भी हम अपनी ब्यूटी बढ़ाने में इस्तेमाल रते हैं। आइए सदियों से अपनाए जा रहे उन स्किन केयर के तरीकों के बारे में बात करते हैं। 

गुलाब जल 

आज त्वचा के लिए गुलाब जल एक नैचुरल सीरम या टोनर है, जिसे पहले भी ब्यूटी के लिए उतना ही खास माना जाता था। गुलाब जल के हाइड्रेटिंग और स्किन को आराम देने वाले गुण बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। चाहे मुहांसों से स्किन को बचाना हो, फेस क्लेंज करना हो, त्वचा की जलन कम करनी हो, गुलाब जल इन सभी का सोल्यूशन है। 

कैसे करें रूटीन में शामिल?

रोजाना की तरह चेहरा क्लीन करने के बाद गुलाब जल को अप्लाई करें। इसे सुबह और रात को सोते समय स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। 

उबटन स्नान 

उबटन स्नान पहले के समय में दूल्हा-दुल्हन के लिए खास प्रैक्टिस हुआ करती थी। यह स्नान करने से शरीर को गहराई से क्लीन और एक्सफोलिएट करने में मदद मिलती है। 

कैसे करें रूटीन में शामिल? 

उबटन के लिए पानी में चंदन, केसर और बेसन जैसी चीजें मिलाई जाती हैं। 

केसर 

रेड गोल्ड कहा जाने वाला कश्मीर का केसर खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ त्वचा में निखार लाने का भी काम करता है। इसके महीन से धागे एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। इसी वजह से केसर त्वचा के कालेपन, दाग धब्बों को कम करने और स्किन टेक्स्चर सुधारने मदद करता है। 

कैसे करें रूटीन में शामिल?

केसर को कुछ घंटों तक पानी में डालकर रखें और आपका नैचुरल सीरम तैयार है। 

हेयर ऑयलिंग 

हम दादी-नानी से यही सीखते आ रहे हैं कि तेल लगाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं और उन्हें बेहतर पोषण मिलता है। पर यह दादी-नानी के नुस्खे से भी पुराना हेयर केयर फार्मूला है। इससे बालों को जड़ से मजबूती मिलती है और ग्रोथ भी अच्छी होती है।

कैसे करें रूटीन में शामिल?

बादाम, नारियल, आंवला में से कोई भी पसंदीदा तेल को हल्का गुनगुना करके हफ्ते में दो बार सिर की मालिश करें। 

हल्दी 

हल्दी भारतीय परंपरा में इस्तेमाल की जाने वाली सबसे खास चीजों में शामिल है। इसके एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा ज्यादातर दिक्कतों का रामबाण इलाज बनाते हैं। 

कैसे करें रूटीन में शामिल?

बेसन या चंदन के फेस पैक में चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इसे चेहरे पर सूख जाने तक लगाएं और फिर सादे पानी से धो लें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *