जापान: टोक्यो में बड़ा हादसा टला, स्कूल की चौथी मंजिल पर लगी आग; 300 बच्चे और शिक्षक सुरक्षित निकाले गए…

जापान की राजधानी टोक्यो के एक प्राथमिक स्कूल में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान स्कूल की चौथी मंजिल पर फंसे करीब 300 बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना में कुछ बच्चों और एक शिक्षक को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को टोक्यो के बीचों-बीच स्थित एक एलिमेंट्री स्कूल में आग लग गई। टोक्यो फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि चार मंजिला इमारत में स्थित ‘ताकिनोगावा नंबर 3 एलिमेंट्री स्कूल’ की सबसे ऊपरी मंजिल पर, म्यूजिक रूम के पास शुक्रवार देर सुबह आग लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *