PoK में हालात तनावपूर्ण: प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प, 30 से अधिक मौतों की रिपोर्ट…

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प में 30 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और लगभग 200 लोग घायल हुए हैं।

यह झड़प तब हुई जब अधिकारियों ने जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) पर प्रतिबंध लगा दिया। जैक एक प्रमुख नागरिक समाज संगठन है जिसने इस इलाके में आर्थिक और राजनीतिक शिकायतों को लेकर विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व किया है।

पीओके में क्यों मचा बवाल

पुलिस ने बताया कि जॉइंट अवामी एक्शन कमिटी के प्रदर्शनकारी एक अस्पताल की मोर्चरी के बाहर जमा हुए थे। वहां उस ग्रुप के एक सदस्य का शव लाया गया था, जिसकी मौत पुलिस की गोलीबारी में हुई थी।

पुलिस के अनुसार, जब सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की कोशिश की तो समूह के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला करने के लिए ऑटोमैटिक राइफल, पेट्रोल बम और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया।

संगठन ने बुलाई हड़ताल

JAAC ने इलाके की लेजिस्लेटिव बॉडी के लिए 27 जुलाई को होने वाले चुनावों में 45 में से 12 सीटें रिफ्यूजियों के लिए आरक्षित किए जाने के विरोध में हड़ताल बुलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *