भारत-बांग्लादेश रिश्तों में सुधार के संकेत, भारतीय उच्चायुक्त की प्रधानमंत्री से अहम मुलाकात…

बांग्लादेश में नई सरकार बनने के बाद से ढाका और नई दिल्ली के बीच संबंधों को सुधार की राह पर लाने कोशिश की जा रही है। इसी कवायद में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने सोमवार को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों को फिर से मजबूत करने की नई दिल्ली की इच्छा व्यक्त की।

बता दें कि पूर्ववर्ती अंतरिम सरकार में दोनों देशों के संबंध बिगड़ गए थे। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब भारत और बांग्लादेश द्विपक्षीय संबंधों को फिर से मजबूत करने के प्रयास कर रहे हैं।

द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा

गत फरवरी में हुए संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की जीत के बाद तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के बाद से यह कोशिश चल रही है। इससे पहले दोनों देशों के संबंध मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के दौरान बेहद तनावपूर्ण थे।

ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि बैठक के दौरान वर्मा और रहमान ने दोनों देशों की राष्ट्रीय विकास प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में जन केंद्रित सहयोग से जुड़े द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।

उच्चायुक्त ने जताई इच्छा

उच्चायुक्त ने भारत की बांग्लादेश की सरकार और वहां के लोगों के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई है, जिसमें सकारात्मक और रचनात्मक सोचा के साथ आगे बढ़ने और आपसी हितों को प्राथमिकता देना शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *