इस सप्ताह मौसम का रुख मिला जुला रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम विभाग ने तीन दिनों के अलर्ट के बाद वातावरण में गर्मी का असर कम होने और बादलों की सक्रियता का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में वातावरण में पर्याप्त बदलाव का अनुमान जताया है। जबकि दूसरी ओर वातावरण में आर्द्रता में कमी तो आई है लेकिन आने वाले समय में पुरवाई का जोर वातावरण में पर्याप्त नमी लेकर आएगा। इसकी वजह से प्री मानसूनी परिस्थितियां सक्रिय होंंगी और वातावरण में नमी का स्तर भी बढ़ेगा।
सोमवार की सुबह वातावरण में नमी का स्तर घटा रहा लेकिन गर्म हवाओं का जोर थमा रहा। दिन चढ़ा तो दस बजे के बाद वातावरण में गर्मी हवाओं और लू का असर बना रहा। लेकिन दोपहर 12 बजे तक वातावरण में गर्म हवाओं का जोर भी बढ़ा और वातावरण में गर्मी का असर लोगों को परेशान भी करने लगा। मौसम विभाग ने तीन दिनों के बाद अलर्ट जारी किया है जिसमें बादलों की सक्रियता का अनुमान है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में वातावरण का रुख गर्मी की ओर से घटेगा और प्री मानसूनी सक्रियता में इजाफा होगा।
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 43.5°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.4°C दर्ज किया गया जो सामान्य रहा। आर्द्रता न्यूनतम 18% और अधिकतम 27% दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से नौतपा के पहले दिन ही रेड अलर्ट जारी किया गया है लेकिन इसके बाद दो दिन ऑरेंज अलर्ट और फिर बादलों की सक्रियता का अनुमान जताया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा और वातावरण में गर्मी का प्रकोप कुछ कम होगा। नौतपा का दौर बीतने के बाद प्री मानसूनी परिस्थितियां सक्रिय हो जाएंगी।