एंथ्रोपिक को कोर्ट से झटका, पेंटागन से बाहर होगा क्लॉड एआई मॉडल…

अमेरिकी एआई कंपनी एंथ्रोपिक और पेंटागन के बीच विवाद में नया मोड़ आ गया है। शुक्रवार को एक फेडरल कोर्ट ने सरकार द्वारा एंथ्रोपिक को सप्लाई चेन रिस्क करार दिए जाने के खिलाफ एआई कंपनी की चुनौती को खारिज कर दिया।

इस फैसले से पेंटागन को यह अधिकार मिल गया है कि वह अपने सिस्टम से एंथ्रोपिक के ‘क्लॉड’ मॉडल को हटाना जारी रख सके और रक्षा विभाग के कामों में इसके उत्पादों के इस्तेमाल पर रोक लगा सके।

कोर्ट ने 2-1 से पेंटागन के पक्ष में फैसला सुनाया। दोनों पक्षों के बीच इस साल फरवरी में विवाद बढ़ा था, जब राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने एंथ्रोपिक पर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया और कंपनी को सप्लाई चेन रिस्क घोषित कर दिया।

एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने ऐसा मानने से इनकार किया कि कंपनी के उत्पाद बड़े पैमाने पर निगरानी या ऑटोनॉमस सैन्य ड्रोन्स के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

जज ग्रेगरी जी काटसास ने फैसले में कहा कि विभाग की ये आशंका जायज है कि एंथ्रोपिक क्लॉड के डिजाइन में छेड़छाड़ कर सकती है। इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *