बेंगलुरु में सनसनीखेज हत्या: चरित्र पर शक में प्रेमी ने सिक्किम की युवती का गला रेता, इलाके में दहशत…

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सिक्किम की रहने वाली 22 साल की एक महिला की उसके बॉयफ्रेंड ने कथित तौर पर हत्या कर दी।

मृतक महिला की पहचान अति हंगमा सुब्बा के तौर पर हुई है, जो एक सैलून में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। आरोपी दार्जिलिंग का रहने वाला पूर्बा लेपचा है जो एक होटल में वेटर का काम करता था।

एक महीने पहले ही बेंगलुरु पहुंचा था कपल

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह कपल रिलेशनशिप में था और करीब एक महीने पहले बेंगलुरु आया था। वे डोड्डाकन्नाहल्ली में साथ रह रहे थे।

प्रमिका का अफेयर होने का था शक

पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह दोनों के बीच बहस हुई, क्योंकि आरोपी को शक था कि महिला का किसी और व्यक्ति के साथ संबंध है। बहस के दौरान पूर्वा लेपचा ने कथित तौर पर रसोई के चाकू से अति हंगमा सुब्बा पर हमला किया और उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

फिलहाल बेलंदूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *