बदायूं के कादरचौक में सनसनी: विवाहिता की गला दबाकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव…

जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसके शव को सड़क किनारे डाल दिया गया। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

सलवार सूट पहने महिला की लाश देखने पर लोगों ने दी सूचना

सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि कादरचौक कस्बे से तीन किलो मीटर दूर सड़क किनारे सलवार सूट पहने एक महिला का शव पड़ा हुआ है। उसके गले पर लाल निशान है। संभवता उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। इससे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी। 

शादीशुदा महिला की पहचान में जुटी पुलिस

महिला हरे रंग का सूट और गहरे आसमानी रंग की सलवार पहने है। उसकी उम्र करीब 20 से 22 साल रही होगी। वह शादीशुदा है पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *