सम्राट कैबिनेट में शामिल हुए जदयू के वरिष्ठ नेता मदन सहनी, 2010 में पहली बार बने थे विधायक…

मदन सहनी बिहार की राजनीति में एक प्रभावशाली और अनुभवी नेता हैं। वे जदयू के सदस्य हैं और अब तक चार बार बिहार विधानसभा के लिए चुने जा चुके हैं। तीन बार मंत्री रह चुके हैं।

वर्तमान में दरभंगा जिले के बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसके पहले नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में समाज कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत थे। स्व. बिंदेश्वर सहनी के पुत्र मदन सहनी का जन्म 17 मई 1971 को दरभंगा जिले के खराजपुर पंचायत में हुआ।

उन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई है। उनकी पत्नी रेखा देवी हैं। दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके खिलाफ किसी भी प्रकार का आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। मदन सहनी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत जिला परिषद सदस्य के रूप में की।

बाद में जिला परिषद अध्यक्ष चुने गए। 2010 में पहली बार बहादुरपुर विधानसभा से विधायक बने। 2015 में गौड़ाबौराम विधानसभा से विधायक चुने गए और उन्हें उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया।

2020 एवं 2025 के चुनाव में बहादुरपुर से फिर जीत हासिल की। कैबिनेट मंत्री बनाए गए। मदन सहनी बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री के रूप में सामाजिक सुरक्षा और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाओं को लागू कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में कई विकासात्मक और कल्याणकारी पहलें शुरू की गई हैं, जिससे राज्य के कमजोर वर्गों को लाभ मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *