धनोरा के तुलसी पैलेस में भाजपा उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक संपन्न, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर हुए शामिल…

धनोरा। धनोरा स्थित तुलसी पैलेस में भारतीय जनता पार्टी के उतई मंडल द्वारा आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर प्रमुख रूप से शामिल हुए।

इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं की सहभागिता बढ़ाने तथा बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।

साथ ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के समर्पण, परिश्रम और सामूहिक प्रयासों से ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक पहुंचकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दें तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

बैठक में मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री श्री शैलेन्द्र शेंडे, मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला राजपूत, महामंत्री श्री चंदू देवांगन एवं श्री प्रवीण यदु, धनोरा सरपंच श्रीमती रुलेश्वरी बंजारे, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री प्रशांत सिंह ठाकुर एवं श्री चंद्रशेखर बंजारे, उतई सोसायटी अध्यक्ष श्री फत्तेलाल वर्मा, डॉ. अनिल साहू, श्रीमती सुनीता चंद्राकर, श्रीमती संगीत रजक, श्रीमती विमला कामड़े, श्रीमती एकता चंद्राकर एवं श्रीमती ममता चंद्राकर सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

बैठक के माध्यम से संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने तथा जनसेवा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में कार्यकर्ताओं की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *