संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे वृंदावन के जीवनदीप आश्रम का उद्घाटन, सीएम के आने की भी संभावना…

रुक्मिणी विहार में नवनिर्मित जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण समारोह 24 मार्च काे होगा। आश्रम का लोकार्पण करने को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आ रहे हैं। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं।

संघ प्रमुख भागवत वृंदावन आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने आश्रम में पहुंचकर कार्यक्र्रम स्थल व प्रवेश मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बनाने को जायजा लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्रियां के भी आने की संभावना

रुक्मिणी विहार में रुड़की के संत महामंडलेश्वर यतींद्रानंद ने जीवनदीन आश्रम की स्थापना की है। इसका लोकार्पण करने को 24 मार्च को संघ प्रमुख मोहन भागवत वृंदावन आ रहे हैं।

आश्रम के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल व मप्र के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के आने की भी संभावना है।

प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने आश्रम में जाकर देखी व्यवस्थाएं

रविवार को एसएसपी श्लोक कुमार ने आश्रम परिसर का दौरा किया। अधिकारियों ने आश्रम में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल से लेकर प्रवेश मार्ग व सुरक्षा से संबंधित स्थानों पर अधिनस्थों को उचित दिशा निर्देश दिए।

सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने कहा संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के प्रस्तावित कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। आश्रम के लोकार्पण समारोह में आध्यात्मिक व राजनीतिक जगत की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

आश्रम का शिलान्यास संघ के सरकार्रवाह भैयाजी जोशी ने किया था

आश्रम के संस्थापक महामंडलेश्वर यतींद्रानंद ने कहा आश्रम का शिलान्यास संघ के सरकार्रवाह भैयाजी जोशी ने किया था। अब इसका लोकार्पण संघ प्रमुख मोहन भागवत करने आ रहे हैं।

चूंकि मेरा जीवन संघ से जुड़ा रहा है, तो संघ मेरा परिवार है और संघ प्रमुख परिवार के मुखिया हैं। इसलिए आश्रम का लोकार्पण भी वहीं करने आ रहे हैं।

समारोह में आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, भानुपुरापीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य ज्ञानानंद महाराज, स्वामी चिद्ंबरानंद, अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री संत जीतेंद्रानंद, चंद्रपाणी महाराज, धर्मदेव महाराज, संत भैयादास, साध्वी ऋतंभरा समेत अनेक संत मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी पूरी उम्मीद है। कार्यक्रम आने के बाद ही तय हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *