बिहार विधानसभा में 201 बनाम 41: आंकड़ों में मजबूत सम्राट सरकार, फिर भी क्यों अहम है आज का फ्लोर टेस्ट?…

बिहार की सियासत आज एक अहम मोड़ पर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार शुक्रवार को विधानसभा में विश्वासमत हासिल करेगी।

मुख्यमंत्री के आग्रह पर बुलाए गए एक दिवसीय विशेष सत्र में यह प्रस्ताव पेश किया जाएगा। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली कार्यवाही में सबसे पहले स्पीकर का संबोधन होगा। 

इसके बाद सीएम विश्वासमत का प्रस्ताव सदन में रखेंगे। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के अन्य नेता सरकार पर तीखे हमले बोल सकते हैं। तेजस्वी यादव के मुखर तेवर सदन में राजनीतिक तापमान बढ़ा सकते हैं।

संख्याबल में सरकार मजबूत

243 सदस्यीय विधानसभा में सत्ता पक्ष के पास स्पष्ट बहुमत है। एनडीए खेमे के आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • भाजपा: 88
  • जदयू: 85
  • लोजपा (रामविलास): 19
  • हम: 5
  • रालोमो: 4
    कुल: 201 विधायक

वहीं विपक्ष के पास महज 41 विधायक हैं:

  • राजद: 25
  • कांग्रेस: 6
  • AIMIM: 5
  • वाम दल: 3
  • अन्य: 2

इस लिहाज से विश्वासमत हासिल करना सरकार के लिए लगभग तय माना जा रहा है।

असली सस्पेंस: वोटिंग होगी या नहीं?

हालांकि यह विश्वासमत संख्या के लिहाज से औपचारिकता भर है, लेकिन असली नजर इस बात पर है कि क्या मतदान होगा और अगर होता है तो विपक्ष का रुख क्या रहेगा।

राज्यसभा चुनाव के दौरान विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस और राजद के कुछ विधायकों ने वोटिंग से दूरी बनाई थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इस बार भी वैसी ही स्थिति बनेगी या विपक्ष एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मतदान करेगा।

राजनीतिक संदेश का मंच

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह विश्वासमत सिर्फ संख्या साबित करने का मंच नहीं, बल्कि सरकार और विपक्ष दोनों के लिए राजनीतिक संदेश देने का अवसर है।

सरकार अपनी स्थिरता और एकजुटता दिखाना चाहेगी वहीं विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति पर काम करेगा।  कुल मिलाकर, नतीजा भले तय हो, लेकिन आज का दिन बेहद अहम रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *