रूस के ड्रोन-मिसाइल हमले से दहला कीव, इमारतें ढहीं और होटल में लगी आग; 8 की मौत…

रूस और यूक्रेन के बीच बीते चार साल से ज्यादा समय से जारी भीषण संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह रूप लेता जा रहा है। यूक्रेन के भीषण ड्रोन हमलों के बाद गुरुवार तड़के रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइलों और ड्रोन से एक बड़ा हमला कर दिया। इस हमले में आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं 39 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। 

रूस के इस बड़े हमले के बाद पूरी राजधानी धमाकों और आग की लपटों से दहल उठी। कई रिहायशी इमारतें तबाह हो गई हैं और उनके मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका है।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पहले ही दी थी चेतावनी

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले से कुछ घंटे पहले ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने खुफिया जानकारी के हवाले से देशवासियों को आगाह किया था। उन्होंने कहा था कि रूस राजधानी पर बहुत बड़ा हमला करने की तैयारी में है, इसलिए लोग हवाई हमले के सायरन बजते ही सावधान हो जाएं।

इसके बाद बुधवार देर रात जैसे ही सायरन गूंजे, लोग अपनी जान बचाने के लिए अपने पालतू जानवरों और सोने के बैग के साथ मेट्रो स्टेशनों और बंकरों में छिप गए।

दहला की0000000000व, 9 मंजिला इमारत गिरी

मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2 बजे कीव में एक के बाद एक कई बड़े धमाके हुए। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि हमले के कारण शहर के बीचों-बीच भीषण आग लग गई। एक 9 मंजिला रिहायशी इमारत पूरी तरह ढह गई है, जहां लोगों के दबे होने की आशंका है और बचाव दल राहत कार्य में जुटा है।

इसके साथ ही एक होटल की छत और कई घरों में आग लग गई। इस हमले में फिलहाल कितने लोग मारे गए हैं इसकी सटीक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन शुरुआती तौर पर 5 मेडिकल कर्मचारियों के घायल होने की खबर है।

यूक्रेन पर हमले से पोलैंड सतर्क

इतना ही नहीं पड़ोसी देश यूक्रेन पर रूस के बड़े हवाई हमलों को देखते हुए पोलैंड की सेना पूरी तरह अलर्ट पर थी। हालांकि, स्थिति को सामान्य होते देख पोलैंड ने अपने लड़ाकू विमानों की सुरक्षा उड़ानों को अब रोक दिया है।

पोलैंड की सशस्त्र सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी आधिकारिक जानकारी दी। सेना ने साफ किया कि रूस के इस ताजा हमले के दौरान पोलैंड की हवाई सीमा में किसी भी तरह की कोई घुसपैठ या उल्लंघन दर्ज नहीं किया गया है, यानी पोलैंड की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं।

यूक्रेन के पल0टवार से भड़का रूस

बता दें कि यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब यूक्रेन ने भी रूस के अंदरूनी हिस्सों, मॉस्को और क्रीमिया पर ड्रोन से हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन रूस के ईंधन (फ्यूल) ठिकानों को निशाना बना रहा है। जेलेंस्की ने कहा कि पुतिन युद्ध जारी रखना चाहते हैं। इसलिए हमें उनके सामने ऐसी परिस्थितियां खड़ी करनी होंगी कि उनके लिए युद्ध लड़ना असंभव हो जाए।

रूस ने अमेरिका को दी गंभीर चेतावनी

दूसरी तरफ, रूस की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने अमेरिका को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। रूस ने कहा है कि अमेरिका द्वारा यूक्रेन को लगातार दिए जा रहे हथियारों के गंभीर परिणाम हो सकते हैं, जिससे पूरी दुनिया की शांति खतरे में पड़ सकती है। रूस ने जेलेंस्की को ‘आतंकवादी सोच’ वाला नेता भी करार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *