टोरंटो में 4 साल से खड़ा रूस का Antonov An-124, कनाडाई कोर्ट ने एयरलाइन की याचिका ठुकराई…

यूक्रेन युद्ध के दौरान कनाडा ने रूस के लिए अपने एयरस्पेस बंद कर दिए थे। जिसके चलते पिछले चार सालों से एक रूसी कार्गो विमान (Antonov An-124) कनाडा के सबसे बड़े शहर टोरंटो के पियरसन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़ा है।

यह विमान न तो उड़ सकता है और न ही वापस रूस लौट सकता है। क्योंकि कनाडाई फेडरल कोर्ट ने रूसी ऑपरेटर ‘वोल्गा-डनेपर एयरलाइंस’ की रोक हटाने की याचिका को खारिज कर दिया है। अब कनाडा सरकार ने इस विशाल विमान को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विमान पर एयरपोर्ट फीस के रूप में रूस की वोल्गा-डनेपर एयरलाइंस 1 मिलियन डॉलर से अधिक का बकाया भी जमा कर दिया है। ऐसे में अब वोल्गा-डनेपर एयरलाइंस अपना विमान वापस मांग रही है या 100 मिलियन डॉलर का मुआवजा की मांग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *