जर्मनी में तेल की कीमतों को लेकर राहत दी गई है। चांसलर ने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में कटौती की घोषणा की है…

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच जहां दुनियाभर के देशों में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है। कई देशों में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिल री है। इस बीच जर्मनी के चांसलर ने फ्रेडरिक मर्ज ने अपने नागरिकों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है।

दरअसल, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने सोमवार को घोषणा की कि देश में अगले दो महीनों के लिए पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले ‘एनर्जी टैक्स’ में कटौती की जाएगी।

चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अपनी सीडीयू पार्टी और गठबंधन सहयोगियों के बीच हुई बातचीत के बाद पत्रकारों से कहा, ‘हम डीजल और गैसोलीन पर ईंधन कर में दो महीने के लिए लगभग 0.17 यूरो सेंट (0.20 डॉलर) प्रति लीटर की कटौती करेंगे।

क्यों लिया गया ऐसा फैसला?

जर्मनी अगले दो महीने के लिए डीजल और पेट्रोल पर एनर्जी टैक्स लगभग 0.17 यूरो (0.20 डॉलर) प्रति लीटर कम करेगा। चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने बताया कि यह कदम ईरान में युद्ध के कारण कीमतों में हुई बढ़ोतरी के असर को कम करने के लिए उठाया जा रहा है।

अप्रैल के अंत तक पास होगा यह कानून

इससे पहले फ्रेडरिक मर्ज ने सप्ताहांत के दौरान गठबंधन सहयोगियों द्वारा सहमत किए गए अन्य उपायों की भी घोषणा की, जैसे कि वैधानिक स्वास्थ्य बीमा पर एक मसौदा कानून। यह कानून अप्रैल के अंत में पारित किया जाएगा, जो काफी हद तक एक आयोग द्वारा दिए गए सुधार प्रस्तावों पर आधारित होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *