राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी को मिली जमानत पर बवाल, मेघालय सरकार ने हाई कोर्ट में दी चुनौती…

मध्य प्रदेश के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपित सोनम रघुवंशी की जमानत को मेघालय सरकार ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है। सरकार ने निचली अदालत का बेल आर्डर रद करने की मांग की है।

सोनम को नोटिस जारी

मंगलवार को हाई कोर्ट ने सोनम को नोटिस जारी किया है। साथ ही अगले सप्ताह सुनवाई निर्धारित की है। उधर, सोनम को जमानत मिलने के बाद उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह सहित चार अन्य आरोपितों ने भी जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर न्यायालय ने फैसला सुरक्षित कर लिया है।

मेघालय सरकार का कहना है कि ईस्ट खासी हिल्स की सेशंस कोर्ट ने जमानत देते समय अपराध की गंभीरता और उसके न्यायिक प्रभावों पर पर्याप्त विचार नहीं किया। सोनम को उसकी गिरफ्तारी के कारणों की पूरी जानकारी थी, इससे जुड़े दस्तावेज भी अदालत में पेश किए।

बता दें कि राजा रघुवंशी पत्नी सोनम के साथ हनीमून के लिए शिलांग गया था। जहां उसकी हत्या की हो गई। पुलिस ने सोनम, राज कुशवाह के अलावा विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को भी गिरफ्तार किया था।

कैसे मिली थी जमानत?

27 अप्रैल को न्यायमूर्ति डब्ल्यू. डिएंगडोह की कोर्ट ने गिरफ्तारी प्रक्रिया में खामियों का हवाला देते हुए सोनम को जमानत दी थी। कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि सोनम को गिरफ्तारी के आधार की जानकारी ही नहीं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *