रायपुर : सिंगल विंडो सिस्टम (एकल कक्ष) बना ग्रामीणों के लिए वरदान…

कलेक्ट्रेट में एक ही स्थान पर मिल रही शासकीय दस्तावेजों की सुविधा

24 घंटे में बना आधार कार्ड, मौके पर मिले जरूरी प्रमाण-पत्र

सिंगल विंडो सिस्टम एक डिजिटल गवर्नेंस प्लेटफॉर्म है, जिसे व्यवसायों और नागरिकों को विभिन्न सरकारी विभागों से मंजूरी, लाइसेंस और अप्रूवल प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इसके माध्यम से अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही जगह पर सभी दस्तावेज जमा करके काम पूरा हो जाता है।
     
               सुकमा जिला कलेक्ट्रेट में संचालित एकल कक्ष (सिंगल विंडो सिस्टम) दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।

कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में संचालित इस व्यवस्था के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय दस्तावेज और प्रमाण-पत्र एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे लोगों का समय और धन दोनों बच रहे हैं तथा सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता भी नहीं पड़ रही है।

24 घंटे में मिला आधार कार्ड

            पुनर्वास केंद्र के हितग्राही माड़वी नागेश और माड़वी हांदा ने आधार पंजीयन के लिए आवेदन किया था। जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से मात्र 24 घंटे के भीतर उनका नया आधार कार्ड तैयार कर दिया गया।

इसी प्रकार ग्राम रोकेल निवासी कनवल राम को नया वोटर आईडी कार्ड तथा ग्राम कुम्हाररास के अजय कुमार को आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्र की पावती मौके पर ही उपलब्ध कराई गई। डिप्टी कलेक्टर श्री शबाब खान ने हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेज सौंपे।

*ग्रामीणों ने जताया आभार*

         शासकीय दस्तावेज समय पर मिलने से हितग्राहियों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब जरूरी दस्तावेजों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं।

*सुशासन की दिशा में प्रभावी पहल*

       डिप्टी कलेक्टर ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

सिंगल विंडो सिस्टम (एकल कक्ष) इसी उद्देश्य को पूरा करने की दिशा में एक प्रभावी पहल है। इस व्यवस्था न केवल आम नागरिकों की सुविधा बढ़ा रही है, बल्कि सुशासन और जनविश्वास को भी मजबूत कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *