रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना…

ये केवल मकान नहीं, परिवार के सपनों, बच्चों के सुरक्षित भविष्य और सम्मानजनक जीवन की मजबूत नींव

बिलासपुर के धुरीपारा, मंगला निवासी सुकृता पटेल और लक्ष्मीन रजक के पक्के घर का सपना वर्षों से अधूरा था। कच्चे मकान में हर मौसम उनके लिए चुनौती बनकर आता था।

बरसात में टपकती छत, गर्मी में तेज तपन और सर्दी में असुविधा के बीच परिवार जीवन-यापन कर रहा था। लेकिन अब यह कठिन दौर बीते समय की बात हो गई है।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत उन्हें पक्का आशियाना मिला है, जिससे उनके जीवन में खुशियों की नई सौग़ात आई है।
     
पक्के घर का सपना पूरा होने के बाद सुकृता और लक्ष्मीन के परिजनों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दे रही है। अब उन्हें मौसम की मार का डर नहीं है।

बच्चों को भी सुरक्षित और बेहतर माहौल मिल रहा है। सुकृता पटेल और लक्ष्मीन रजक कहती हैं कि कच्चे घर की मुश्किलों की जद्दोजहद से जूझते उन्हें बरसों हो गए थे, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीबों और जरूरतमंद परिवारों का जीवन बदल दिया है।

पक्का घर मिलने से उनके परिवार को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद मिली है। वे कहती हैं – “ये घर उनके लिए केवल एक मकान नहीं, बल्कि परिवार के सपनों, बच्चों के सुरक्षित भविष्य और सम्मानजनक जीवन की मजबूत नींव है।“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *