रायपुर : ’विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायतों में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश’…

’विशेष ग्राम सभाओं में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 की दी गई जानकारी’

’स्वच्छ, हरित और पर्यावरण अनुकूल गांवों के निर्माण का लिया गया संकल्प’

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।

जिला प्रशासन के निर्देशन तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे के मार्गदर्शन में आयोजित इन ग्राम सभाओं में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

ग्राम सभाओं में ग्रामीणों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) नियम-2026 के प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ते पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच अपशिष्टों का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित प्रबंधन समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

इससे गांवों को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के साथ-साथ पर्यावरण प्रदूषण को भी प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान घरेलू कचरे के स्रोत स्तर पर पृथक्करण, जैविक एवं अजैविक अपशिष्टों के अलग-अलग संग्रहण, प्लास्टिक कचरे के सुरक्षित निपटान तथा स्वच्छता गतिविधियों में सामुदायिक भागीदारी जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

ग्रामीणों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।

ग्राम सभाओं में जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, युवाओं तथा ग्रामीणों ने स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण अनुकूल गांवों के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। जिला प्रशासन ने इसे पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *