रायपुर : सुशासन तिहार शिविरों में ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित समाधान…

पाढ़ी और गोपालपुर में आयोजित हुए जनसमस्या निवारण शिविर, सैकड़ों आवेदन प्राप्त

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार बलरामपुर जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

इसी क्रम में विकासखंड बलरामपुर के पाढ़ी तथा विकासखंड राजपुर के गोपालपुर में शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्राप्त किए गए।

पाढ़ी शिविर में सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र दुग्गा ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

उन्होंने कहा कि शासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित कर रहा है।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा राशन कार्ड, किसान किताब एवं अन्य हितग्राही मूलक सामग्री का वितरण किया गया।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

पाढ़ी शिविर में 221 तथा गोपालपुर शिविर में 240 आवेदन प्राप्त हुए।गोपालपुर में हितग्राहियों को आवास की चाबी, मछली पकड़ने के जाल, मूंग बीज एवं राशन कार्ड वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *