रायपुर : सुशासन तिहार: जनसमस्या निवारण शिविर बना राहत का माध्यम, धुरकोट निवासी मनोज कुमार सूर्यवंशी को मिला राशन कार्ड…

मौके पर समाधान मिलने से खिले चेहरे, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आयोजित सुशासन तिहार 2026 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का भरोसेमंद माध्यम बनता जा रहा है। जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है और पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत अमोरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम धुरकोट निवासी श्री मनोज कुमार सूर्यवंशी को तत्काल राहत मिली। राशन कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली सहित शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

श्री मनोज कुमार सूर्यवंशी ने शिविर में अपनी समस्या से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होते ही संबंधित विभाग के अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर त्वरित कार्रवाई की और मौके पर ही उन्हें राशन कार्ड उपलब्ध कराया।
    
राशन कार्ड प्राप्त होने पर श्री सूर्यवंशी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन स्वयं गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और उनका त्वरित समाधान कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से प्रशासन सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कर रहा है, जिससे लोगों को त्वरित राहत के साथ शासन की योजनाओं का लाभ भी सहजता से प्राप्त हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *