रायपुर : ’सुशासन तिहार 2026: गांवों में पहुंच रहा त्वरित समाधान’…

’अलखडीहा और चिरई में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ’

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बलरामपुर जिला के राजपुर के ग्राम अलखडीहा एवं शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम चिरई में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं एवं मांगों के आवेदन प्रस्तुत किए, जिनका प्राथमिकता के साथ निराकरण किया गया। कई मामलों में मौके पर ही समाधान उपलब्ध कराया गया।

राजपुर जनपद पंचायत अंतर्गत आयोजित शिविर में कुल 373 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग से सर्वाधिक 137 आवेदन दर्ज किए गए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशु चिकित्सा तथा विद्युत विभाग से संबंधित आवेदनों का भी त्वरित निराकरण किया गया।

शिविर में मछली पालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को मछली जाल तथा कृषि विभाग द्वारा किसानों को मूंग बीज वितरित किए गए। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया, वहीं स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल यूनिट ने ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयों का वितरण किया।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं अब सीधे गांवों तक पहुंच रही हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *