रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : जनसमस्या निवारण शिविर बना सहारा, आवेदन के तुरंत बाद श्रीमती कल्याणी कुर्रे को मिला राशन कार्ड…

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं।

तिल्दा विकासखंड के ग्राम खौना में आयोजित सुशासन तिहार जन समस्या निवारण शिविर में ग्राम खौना निवासी श्रीमती कल्याणी कुर्रे के आवेदन पर तत्काल राशन कार्ड बनाया गया। धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा द्वारा श्रीमती कुर्रे को राशन कार्ड दिया गया|

श्रीमती कुर्रे ने कहा कि मैं आज सुशासन तिहार में अपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था जिसके बाद तत्काल मुझे राशन कार्ड प्रदान किया गया अब मुझे और मेरे परिवार को राशन से संबंधित कोई समस्या नहीं होगी।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *