रायपुर : सुशासन तिहार 2026: बोकी-बरटोली शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ…

दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र एवं सहायक उपकरण वितरित

हितग्राहियों को मिली प्रधानमंत्री आवास की चाबी, राशन कार्ड और किसान क्रेडिट कार्ड

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार 2026 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

इसी क्रम में जशपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोकी-बरटोली में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

शिविर में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने विभिन्न विभागों द्वारा चयनित हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

इस अवसर पर जशपुर एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    शिविर के दौरान लगभग 200 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया गया। शेष आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

तीन परिवारों को मिली “खुशियों की चाबी”

    प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तारकेश्वर सिंह, कमला देवी एवं कैलाश राम को उनके पक्के घर की चाबी प्रदान की गई।

आवास की चाबी प्राप्त कर हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से संजोया गया अपना घर होने का सपना अब साकार हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण

शिविर में दिव्यांग हितग्राहियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विशेष पहल की गई। ग्राम आरा के पुरनापानी निवासी श्री सुरेंद्र राम को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इसके अलावा अन्य दिव्यांगजनों को छड़ी एवं श्रवण यंत्र वितरित कर उन्हें दैनिक जीवन में सुविधा उपलब्ध कराई गई।

किसानों, विद्यार्थियों और जरूरतमंद परिवारों को मिला लाभ

शिविर में 10 पात्र हितग्राहियों को नए राशन कार्ड वितरित किए गए। कृषि विभाग द्वारा 6 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान किए गए, जिससे उन्हें खेती-किसानी के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

साथ ही 4 किसानों को उर्वरक वितरित किए गए तथा 25 किसानों और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण एवं आय संवर्धन के उद्देश्य से फलदार पौधे प्रदान किए गए।

    राजस्व विभाग द्वारा नारायणपुर एवं चिटवारी क्षेत्र के कृषकों को बी-1 प्रतियां वितरित की गईं। वहीं शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

    जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं सीधे गांव-गांव तक पहुंच रही हैं।

इससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है, और समस्याओं का समाधान उनके गांव के समीप ही सुनिश्चित हो रहा है। शिविर में ग्रामीणों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहितकारी एवं प्रभावी अभियान बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *