रायपुर : सुशासन तिहार 2026: टांगरडीह शिविर में किसानों को मिला योजनाओं का लाभ…

25 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड और फलदार पौधों का वितरण

444 आवेदन प्राप्त, 143 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निराकरण

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जशपुर जिले के सभी विकासखंडों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

इसी क्रम में बगीचा विकासखंड के ग्राम टांगरडीह में जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा 25 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए, जिससे किसानों को खेती-किसानी के कार्यों हेतु आवश्यक वित्तीय सहायता प्राप्त हो सकेगी। साथ ही 25 किसानों को आम, लीची एवं अमरूद के फलदार पौधों का वितरण किया गया।

अधिकारियों ने किसानों को बाड़ी विकास एवं फलदार पौधों की खेती से अतिरिक्त आय अर्जित करने के संबंध में भी जानकारी दी।


जनपद पंचायत बगीचा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद सिंह ने बताया कि शिविर में कुल 444 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 143 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के त्वरित एवं गंभीरतापूर्वक निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है।

सुशासन तिहार के माध्यम से शासन एवं प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहा है। इससे ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही योजनाओं का लाभ और त्वरित सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *