रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर दी शुभकामनाएं…

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक, महान योद्धा एवं राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज जी के राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज जी ने साहस, शौर्य, दूरदर्शिता और सुशासन के बल पर हिंदवी स्वराज्य की स्थापना कर राष्ट्र निर्माण की एक नई दिशा दी।

उनका जीवन मातृभूमि के प्रति समर्पण, जनकल्याण और स्वाभिमान का अद्वितीय उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्श, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रहित के प्रति उनकी अटूट निष्ठा आज भी देशवासियों को प्रेरित करती है। उनका राज्याभिषेक भारतीय इतिहास का गौरवशाली अध्याय है, जिसने स्वराज्य और आत्मसम्मान की भावना को नई ऊर्जा प्रदान की।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों से छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र और समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *