रायपुर : 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज…

अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ यशवंत कुमार ने निर्वाचन कार्यालय परिसर में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया ।इसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। 

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

निर्वाचन कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह सशक्त, सतर्क, सुरक्षित और जागरूक रहकर लोकतंत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे।  

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भास्कर विलास संदीपन, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी. एस. ध्रुव, उप मुनिप जय सिंह उरांव, मनोज केशरिया, सहा मुनिप रूपेश कुमार वर्मा सहित निर्वाचन कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *