रायपुर : 45 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त…

बलौदाबाजार जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कसडोल क्षेत्र में छापेमारी कर विभाग ने 45 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है, जिसका अनुमानित मूल्य 9 हजार रुपये है। मामले में एक महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण भी दर्ज किया गया है।

रविवार को आबकारी विभाग की टीम ने वृत्त कसडोल अंतर्गत सतनामी पारा में कार्रवाई की। जांच के दौरान मंजू जांगड़े (33 वर्ष), पति कैलाश जांगड़े के कब्जे से 45 बल्क लीटर महुआ शराब बरामद की गई। मामले में आरोपिया के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *