PSL 2026 Live Streaming: आज से पाकिस्तान में लीग का आगाज, स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री बंद; टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें मुकाबले…

ईंधन की किल्‍लत के बीच आज से पाकिस्‍तान की टी20 लीग पाकिस्‍तान सुपर लीग (PSL) का आगाज होने जा रहा है। हालांकि, यह लीग खाली स्‍टेडियम में खेली जाएगी।

फैंस को मैदान पर एंट्री नहीं मिलेगी। PSL का प्रसारण किया जाएगा। ईंधन की बढ़ती कीमतों और यात्रा पर सरकारी प्रतिबंधों के चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दर्शकों के बिना ही लीग क आयोजित करने का फैसला लिया है।

2 शहरों में होंगे मुकाबले

पाकिस्‍तान सुपर लीग का 11वां सीजन दो शहर लाहौर और कराची में खेला जाएगा। इससे लॉजिस्टिक्स डिमांड में कमी आएगी। प्‍लेयर्स को अपने मैच के लिए ज्‍यादा यात्रा नहीं करनी होगी।

पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने इस फैसले की मुश्किल को स्वीकार करते हुए कहा कि जब जनता से घर पर रहने का आग्रह किया जा रहा है। ऐसे में हजारों फैंस को स्टेडियम में बुलाना उचित नहीं होगा।

नकवी ने कहा कि यह स्थिति कोविड-19 के दौर की याद दिलाती है, जब खाली स्टेडियम आम बात हो गए थे। खिलाड़ियों और फैंस, दोनों का ध्यान अब स्क्रीन पर पर होगा।

प्रसारण और स्ट्रीमिंग ही मैचों को देखने का एकमात्र तरीका बन गया है। आठ टीमों, विदेशी सितारों और 44 मैचों के साथ पीएसएल 2026 का लाइव प्रसारण और लाइव स्‍ट्रीमिंग फैंस कैसे देख सकते हैं, आइए जानते हैं।

पीएसएल 2026 लाइव स्ट्रीमिंग (PSL 2026 Live Streaming)

PSL 2026 कब शुरू हो रहा है?

PSL 2026 गुरुवार, 26 मार्च से शुरू हो रहा है।

ओपनिंग मैच कौन सी टीमें खेलेंगी?

ओपनिंग मैच में लाहौर कलंदर्स का सामना हैदराबाद किंग्समेन से होगा।

ओपनिंग मैच कहां खेला जाएगा?

ओपनिंग मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।

ओपनिंग मैच कितने बजे शुरू होगा?

ओपनिंग मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। साथ ही टॉस शाम 7 बजे होगा।

भारत में PSL 2026 लाइव कहां देख सकते हैं?

भारत में PSL 2026 के लिए कोई आधिकारिक टीवी प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध नहीं है। पाकिस्तानी फैंस पीएसएल 2026 के मैच ए स्पोर्ट्स, पीटीवी स्पोर्ट्स, जियो सुपर और टेन स्पोर्ट्स पर पर देख सकते हैं। टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग टैपमैड, तमाशा और माइको पर उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *