बिहार बोर्ड परीक्षा समिति की ओर से कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। जो छात्र इस साल कक्षा दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे और बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
वे छात्र जल्द ही अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे। बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को जन्मतिथि और लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना होगा।
Bihar Board Result Date 2026: इस दिन हुई थी परीक्षा
बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 को संचालित की गई थी।
Bihar Board Result 10th 2026: कहां जारी होगा रिजल्ट
कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट किसी समय भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जारी किया जाएगा।
Bihar Board 10th Result 2026: रिजल्ट इस डेट तक आने की उम्मीद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों यानी कि 29 मार्च तक परिणाम जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से ऑफिशियल डेट की घोषणा नहीं की गई है।