प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के तहत महिलाओं के उत्थान, स्व रोजगार और आत्मनिर्भरता में बेहतर कार्य का इनाम वाराणसी को मिला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में नारी सशक्तिकरण के साथ ही महिलाओं को आर्थिक मजबूत करने की दिशा में शानदार पहल हुई है।
प्रदेशीय आजीविका मिशन के विभिन्न मापदंडों को शामिल करते हुए जारी रैकिंग में वाराणसी पहले स्थान पर है। मई में भी रैकिंग प्रथम ही थी। प्रदेश का अंबेडकर नगर दूसरे व बिजनौर को रैकिंग में तीसरा स्थान मिला। मई की रैकिंग के तुलना में इटावा को चार जबकि हापुड़ को दो पायदान का नुकसान हुआ। टाप फाइव में अयोध्या व आगरा जनपद भी शामिल हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लखनऊ मुख्यालय हर माह विभिन्न इंडिकेटर को सम्मिलित कर रैंकिंग जारी करता है। मई 2026 की रैकिंग में भी वाराणसी पहले स्थान पर काबिज था। पिछले साल इस उपलिब्ध पर मिशन की टीम काे डिप्टी सीएम ने सम्मानित भी किया था। वाराणसी में समूह से जुड़कर महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हुआ। उन्हें खुलकर जीवन जीने की आजादी मिली।
रोजगार के अवसर मिले। कौशल को निखारने एवं प्रदर्शित करने मंच मिला। आजीविका मिशन के जरिए महिलाओं को आर्थिक, शैक्षिक स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर दे रहा है। महिलाएं अपने हुनर का प्रदर्शन कर बेहतरीन कार्य कर रही हैं। उनके बनाए उत्पाद को बाजार भी मिल रहा है। प्रेरणा मार्ट, आजीविका संवर्धन केंद्र के अलावा 12 इंटिग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर इसके माध्यम हैं। अब फूड कार्ट के जरिए महिलाएं मिलेट्स को बढ़ावा दे रही हैं।
इस आधार पर हुआ मूल्यांकन
– समूहों, ग्राम संगठनों व संकुल की प्रोफाइलिंग
– समूह गठन, ग्राम संगठन
– क्रेडिट लिंकेज
– स्टार्ट अप फण्ड
– आतंरिक अंकेक्षण
– माडल संकुल को वीजीएफ (व्यवहार्यता अंतर निधि)
– बीसी सखी, विद्युत सखी
– उत्पादक समूह
– वार्षिक कार्ययोजना के सापेक्ष व्यय
उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन रैकिंग
जनपद – कुल स्कोर – रैकिंग माह जून – रैकिंग माह मई – नुकसान
वाराणसी – 1699 – 1 – 1 – 0
अंबेडकर नगर – 1642 – 2 – 2 – 0
बिजनौर – 1599 – 3 – 3 – 0
अयोध्या – 1587 – 4 – 12 – 8 (फायदा)
आगरा – 1563 – 5 – 11 – 6 (फायदा)
हापुड़ – 1538 – 6- 4 – 2 (नुकसान)
अलीगढ़ – 1513 – 7 – 7 – 0
सहारनपुर – 1513 – 8 – 10 – 2 (फायदा)
इटावा – 1500 – 9 – 5 – 4 (नुकसान)
फर्रुखाबाद – 1446 – 10 – 17 – 7 (फायदा)